बिहार:- मिट्टी बचाओ अभियान अब पूरी दुनिया में एक मुहिम बन चुका है, हर देश मिट्टी बचाने को लेकर गंभीर है। हाल ही में सद्गुरु ने मिट्टी बचाओ अभियान के प्रति दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए पूरी दुनिया में बाइक से हजारों किलोमीटर की यात्रा तय कर चुकें हैं। इस यात्रा के दौरान सदगुरु विभिन्न देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अधिकारियों से मुलाकात कर मिट्टी बचाने को लेकर चर्चा कर चुके हैं। अब सदगुरु भारत के विभिन्न राज्यों में मिट्टी बचाने को लेकर लोगों से संवाद कर रहे है।
नेता से लेकर अभिनेता हर कोई सोशल मीडिया के माध्यम से इस अभियान से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एकदम देशी अंदाज में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सदगुरू को बिहार आने का न्योता भी दे दिया। उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए भोजपुरी में लिखा कि “बिहार के धरती हमेशा से ही परिवर्तन और बदलाव के प्रतीक रहल बा, सदगुरू जी। मिट्टी के बचावे में बिहार भी ई सत्याग्रह के प्रतीक बनी।
बिहार कब आएम, सदगुरू जी…?