
संवाददाता, रक्सौल: भारतीय रेलवे की ओर से कटड़ा-नई दिल्ली तथा दरभंगा-आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक 01635 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पैशल ट्रेन 30 दिसम्बर को नई दिल्ली से रात्रि 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 01636 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 1 जनवरी, 2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात्रि 11:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पैशल ट्रेन मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा ऊधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
05527 दरभंगा- आनंद विहार टर्मिनल द्विसाप्ताहिक स्पैशल ट्रेन 29 दिसम्बर 2022 से 30 मार्च, 2023 तक प्रत्येक वीरवार और रविवार को दरभंगा से दोपहर 01:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 01:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 05528 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा द्विसाप्ताहिक स्पैशल ट्रेन 30 दिसम्बर 2022 से 31 मार्च 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 03:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 03:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यह द्विसाप्ताहिक स्पैशल ट्रेन मार्ग में जनकपुर रोड, सीतामढ़ी जं., बैरगनिया, रक्सौल जं., नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद तथा गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।