बीरगंज नेपाल:- विश्व के सभी इस्लामिक देश नूपुर शर्मा के साथ साथ भारत का भी विरोध कर रहे है। नेपाल में भी शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगो ने जगह जगह नूपुर शर्मा(Nupur Sharma) के साथ भारत के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया। नूपुर शर्मा के एक डिबेट शो में मोहम्मद पैगम्बर(Mohammad Paigambar) को लेकर टिप्पणी के बाद ये विवाद खड़ा हो गया है।

इसके बाद आज नेपाल(Nepal) के बीरगंज में हिन्दू परिषद नेपाल के द्वारा नूपुर शर्मा के समर्थन में रैली निकली गई। जहाँ नूपुर शर्मा जिंदाबाद के नारों के साथ भारत जिंदाबाद का भी नारा लगा। इसके साथ ही हिन्दू परिषद नेपाल(Hindu Parishad Nepal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि “भारत में घटना को देखते हुए नेपाल में विभिन्न जगहों पर मुस्लिम समुदाय(Muslim Community) के लोगों द्वारा हिन्दू देवी देवताओं को गली दिया गया इसलिए नेपाल में मुस्लिम समुदाय की ये गुंडागर्दी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई मुसलमान हमारे हिन्दू भाई के साथ कुछ करता है तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा”

आपको बता दें कि भारत के विभिन्न राज्यों में मुस्लिम समुदाय के लोग नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान कई राज्यों में लोगो ने पत्थरबाजी भी की जिसके कारण गोरिल वॉर छिड़ गया। कई जगह हालात इतने गंभीर हो गए कि पत्थरबाजी और आगजनी को देखते हुए प्रशासन को कर्फ्यू तक लगाना पड़ा।