
यू तो भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट की मांग काफी लंबे समय से की जा रही है। पर इस बार इस मांग को लेकर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने हरियाणवी अंदाज में एक ट्वीट किया है।
खेसारी अपने ट्वीट में लिखते है, ‘मनै भी सपोर्ट सै भाई…#अहीर_रेजिमेंट’। इस ट्वीट में उन्होंने एक तस्वीर सांझा की है। जिसमें एक आदमी हाथ में अहीर रेजिमेंट का बैनर लिया हुआ है। गौरतलब है कि आप भी खेसारी लाल के द्वारा लिखा गया हरियाणवी पोस्ट से कंफ्यूज हुए होंगे। दरअसल जिस फोटो को खेसारी लाल ने शेयर किया है, उसमें खड़ा सख्स हरियाणा नंबर प्लेट की गाड़ी लिया हुआ है। जिससे जाहिर होता है की अहीर रेजिमेंट को लेकर मांग उठाने वाला इंसान हरियाणा से है। जिस वजह से खेसारी लाल ने भी हरियाणवी अंदाज में लिखना पसंद किया। उनके इस खास अंदाज को ट्विटर पर काफी पसंद भी किया जा रहा है।

